कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में नया मोड़, दिग्विजय सिंह भी मैदान में! आज सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात | Congress leader Digvijay likely contenders post party president Meet today sonia gandhi

India

oi-Neeraj Kumar Yadav

|

Google Oneindia News

नई दिल्ली, 22 सितंबर। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 19 अक्टूबर को होने हैं। जबकि नामाकंन 30 सितंबर को होगा। अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से राहुल गांधी पहले ही मना कर चुके हैं। वहीं, माना जा रहा है कि इस पद के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सबसे फिट बैठ रहे हैं और वह चुनाव लड़ेंगे। इसी बीच एक और खबर आई है। सूत्रों की माने तो कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी नॉमिनेशन कर सकते हैं। इस सिलसिले में आज वह अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात भी करेंगे। हालांकि, अभी इसको लेकर पार्टी की तरफ से पुष्टि नहीं की गई है कि वह चुनाव लड़ेंगे। लेकिन सोनिया गांधी पहले ही कह चुकी हैं कि अध्यक्ष पद का चुनाव कोई भी लड़ सकता है।

Digvijay singh

अध्यक्ष पद के लिए पूरी तरह तैयार हैं अशोक गहलोत
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूरी तरह से तैयार हैं। ऐसे में वह वही करेंगे जो पार्टी ने उनसे करने के लिए कहा है। वहीं, उनके खिलाफ शशि थरूर भी चुनाव लड़ेंगे। इसको लेकर उनकी अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी बात हो चुकी है। इसी क्रम में उन्होंने आज एआईसीसी मुख्यालय का दौरा किया और वह चुनाव के लिए अपने नामांकन पत्र को अंतिम रूप दे रहे हैं। इससे पहले तक माना जा रहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सीधा मुकाबला गहलोत और थरूर में होगा। लेकिन अगर दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ते हैं, तो मुकाबला त्रिकोणीय हो जाएगा।

CM पद छोड़ने को तैयार नहीं गहलोत
इधर, अशोक गहलोत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के बावजूद भी मुख्यमंत्री पद छोड़ने को तैयार नहीं हैं। मुख्यमंत्री पद न छोड़ना पड़े इसक लेकर वह पूरी कोशिश कर रहे हैं। दरअसल गहलोत ने पार्टी के उदयपुर ‘नव संकल्प घोषणा’ में ‘एक व्यक्ति, एक पद’ का वादा किया था। यानि कि एक ही व्यक्ति एक समय में दो पदों पर नहीं रह सकता है। हालांकि, इसको लेकर अशोक गहलोत का कहना है कि जब कोई आंतरिक चुनाव लड़ता है तो ‘एक आदमी, एक पद’ का नियम लागू नहीं होता है। मैं दो या तीन पदों पर रह सकता हूं। उनके मुताबिक यह नियम मनोनीत पदों के मामले में नियम लागू होता है।

ये भी पढ़ें- अशोक गहलोत बोले जादूगर तो मैं हूँ आपने ममता बनर्जी पर ऐसा क्या जादू किया, जगदीप धनकड़ ने दिया ऐसा जवाब

English summary

Congress leader Digvijay likely contenders post party president Meet today sonia gandhi

Source link

Add a Comment

Your email address will not be published.