किसानों को हुए नुकसान का उचित मुआवजा देगी हमारी सरकार: पंजाब CM भगवंत मान | Our government will give compensation for the loss caused to the farmers: Punjab CM Bhagwant Mann



|

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के किसानों को किसी भी तरह की कुदरती आफत से बचाने के लिए वचनबद्ध है। पंजाब भवन में किसानों से मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस काम के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। सभी डिप्टी कमिश्नरों को किसानों को हुए नुक्सान का सही अनुमान यकीनी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। मान ने कहा कि किसानों को उनके नुक्सान का मुआवजा दिया जाएगा।

जिन किसानों को गुलाबी सुंडी और अन्य कीड़ों के हमले के कारण नुक्सान हुआ है, उनको भी उपयुक्त मुआवजा दिया जाएगा। भगवंत मान ने कहा कि संकट की इस घड़ी में किसानों की मदद करना सरकार का फर्ज बनता है।एक अन्य मुद्दे का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की जमीन का एक इंच भी अधिगृहीत करने के मौके पर उनको उपयुक्त मुआवजा देने का पूरा यत्न किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाया कि वह एफ.आई.आर. का मुद्दा रेलवे मंत्रालय और भारत सरकार के समक्ष उठाएंगे। इसके अलावा राज्य सरकार लम्पी स्किन (चमड़ी रोग) का शिकार हुए पशु धन की सूची भारत सरकार को भेजेगी।



Source link

Add a Comment

Your email address will not be published.