शशि थरूर ने जारी किया अपना चुनावी घोषणा पत्र, भारत के नक्शे को लेकर आया विवादों में | Shashi Tharoor releases his manifesto for congress president poll
India
oi-Ankur Singh
नई दिल्ली, 30 सितंबर। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में पार्टी के दो दिग्गज नेता मैदान में हैं। एक तरफ जहां अचानक से मल्लिकार्जुन खड़गे की एंट्री हुई तो दूसरी तरफ चुनाव की घोषणा के बाद से ही शशि थरूर ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। आज शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे दोनों ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दायर कर दिया है। अपना नामांकन दायर करने के बाद शशि थरूर ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। हालांकि शशि थरूर ने बतौर अध्यक्ष अपने विजन को इस मैनिफेस्टो में दर्ज किया है, लेकिन उनके मैनिफेस्टो से ज्यादा इसपर छपी भारत की तस्वीर की चर्चा हो रही है।

भारत के नक्शे को लेकर हो रहा विवाद
दरअसल शशि थरूर के मैनिफेस्टो पर भारत की जो तस्वीर छपी है उसपर जम्मू कश्मीर के हिस्से को गलत तरह से दर्शाया गया है जिसको लेकर विवाद हो रहा है। लेकिन इस पूरे विवाद को बढ़ता देख शशि थरूर कार्यालय की ओर से इसमे सुधार किया गया। बता दें कि शशि थरूर ने अपने मैनिफेस्टो को संगठन का विकेंद्रीकरण का नाम दिया है। अपने मैनिफेस्टों में शशि थरूर ने अपने विजन को विस्तार से बताते हुए अपने लिए वोट अपील की है।
थरूर ने क्या वादा किया
शशि थरूर ने मैनिफेस्टो में लिखा, प्रत्येक पार्टी को नेतृत्व की आवश्यकता होती है। नेतृत्व की आवश्यकता सभी स्तरों पर होती है, ना केवल शीर्ष पर। कांग्रेसके पीसीसी अध्यक्षों को वास्तविक अधिकार देकर कांग्रेस को सत्ता का विकेंद्रीकरण करते हुए पार्टी के जमीनी पदाधिकारियों को सही मायने में सशक्त बनाकर राज्यों में पार्टी को मजबूत बनाना चाहिए। हमे भाजपा के पार्टी और शासन के मामलों में सत्ता के विकेंद्रीकरण करके एक विश्वसनीय विकल्प प्रदान करना चाहिए। संगठन के पुनर्गठन की संकल्पना, राज्य, जिला और ब्लॉक नेताओं को शक्तियां सौंपना, जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाना आदि न केवल नए नेता को अति प्रशासनिक दायित्वों के बोझ से मुक्त करेगा, बल्कि मजबूत राज्य नेतृत्व बनाने में हमारी मदद करेगा। जिसने पिछले युगों में कांग्रेस को मजबूती प्रदान की थी।
भाजपा ने साधा निशाना
शशि थरूर के गलत मैप पर भाजपा के आईटी सेल इंचार्ज अमित मालवीय ने निशाना साधा। उन्होंने लिखा, शशि थरूर कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ने भारत का गलत मैप अपने मैनिफेस्टो पर जारी किया है। एक तरफ जहां राहुल गांधी भारत जो़ो यात्रा कर रहे हैं तो दूसरी तरफ उनके अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भारत को तोड़ रहे हैं। शायद उन्हें लगता हो कि इससे वह राहुल गांधी की मदद कर सके।
Shashi Tharoor, Congress’s presidential hopeful, puts a mutilated map of India in his manifesto. While Rahul Gandhi is supposedly on a Bharat Jodo Yatra, wannabe Congress President is hell bent on dismembering India. May be he thinks this might help find favour with the Gandhis… pic.twitter.com/SCTJI94wBz
— Amit Malviya (@amitmalviya) September 30, 2022
Congress presidential candidate Shashi Tharoor’s manifesto for the election shows a distorted map of India, part of J&K omitted from Dr Tharoor’s manifesto.
(Document source: Shashi Tharoor’s Office) pic.twitter.com/Xo47XUirlL
— ANI (@ANI) September 30, 2022
English summary
Shashi Tharoor releases his manifesto for congress president poll
Story first published: Friday, September 30, 2022, 17:31 [IST]