OMG ! धूम धाम से निकाली गई बंदर की शव यात्रा, आत्मा की शांति के लिए होगा रामधुनी यज्ञ | OMG! Khagaria Monkey funeral Ramdhuni Yagya for peace of soul

धूम धाम से निकाली गई बंदर की शव यात्रा

धूम धाम से निकाली गई बंदर की शव यात्रा

बंदर की मौत के बाद धूम धाम से शव यात्रा निकाली गई और मुंगेर गंगा घाट पर देर शाम हिंदू रीति रिवाज के साथ दाह संस्कार किया गया। बलौर गांव के लोगों को हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बंदर के मौत की खबर मिली तो उन्होंने चंदा इकट्ठा किया। इसके बाद ग्रामीणों ने बंदर का इंसान की अंतिम संस्कार फैसला लिया।

बंदर की आत्मा की शांति के लिए होगा रामधुनी यज्ञ

बंदर की आत्मा की शांति के लिए होगा रामधुनी यज्ञ

ग्रामीणों ने मुंगेर गंगा घाट पर बंदर की हिन्दू रीति रिवाज के साथ इंसान की तरह अन्तिम संस्कार किया। इतना ही नहीं पंडित ने बताया कि 3वीं या 6वीं दिन ग्रामीण मुंडन भी करवाएंगे। उस दिन मृत्यु भोज का भी आयोजन किया जाएगा। वहीं बंदर के आत्मा की शांति के लिए रामधुनी यज्ञ भी किया जायेगा।

बलौर गांव 1 महीने से था बंदर का डेरा

बलौर गांव 1 महीने से था बंदर का डेरा

ग्रामीणों ने की मानें तो बंदर पिछले एक महीने से बलौर गांव में डेरा जमाया हुआ था। बच्चों से लेकर बुज़ुर्ग तक का बंदर मनोरंजन करता था। ग्रामीण बंदर को हुनमान का अवतार मानकर सेवा करते थे। इसके साथ ही खाना-पीना देते थे। बंदर की करंट की चपेट में आने से मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर के पास वाले ट्रांसफॉर्मर पर बंदर कूद गया जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

Source link

Add a Comment

Your email address will not be published.